Kaushlendra Pandey /पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Vijendra Yadav, बिहार के डीजीपी Vinay Kumar तथा मंत्री Nitish Mishra भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति, स्टार्टअप्स और नवाचार के बल पर बिहार को डिजिटल क्रांति का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में तकनीक आधारित विकास, स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और बिहार में AI आधारित अवसरों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में बिहार को नवाचार और डिजिटल विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाए।
#BiharAISummit2026 #DigitalBihar #AI #Innovation #NewBihar #समृद्ध_बिहार



























