अमित राय /पश्चिम बंगाल में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने की तैयारी तेज, राज्य और जिला समितियों का गठन.
पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई इस योजना को राज्य में लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य स्तरीय निगरानी समिति और जिला कार्यान्वयन समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में लाभार्थियों की पहचान प्रक्रिया को बेहतर बनाने, कौशल विकास को मजबूत करने तथा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों तक योजना की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, आसान ऋण सुविधा और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
रिपोर्ट : कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























