सौरभ निगम /गिफ्ट सिटी को वैश्विक वित्तीय हब बनाने पर मंथन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की समीक्षा बैठक.गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री Nirmala Sitharaman ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव और गुजरात के उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान गिफ्ट सिटी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैंकिंग, बीमा, फंड मैनेजमेंट, फिनटेक, एयरक्राफ्ट लीजिंग और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
वित्त मंत्री ने कहा कि गिफ्ट सिटी भारत के लिए वैश्विक निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहा है। साथ ही कारोबार सुगमता, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा विकास को लेकर भी कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।




























