Kaushlendra Pandey / मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से 23 मई 2026 को आईएसबी मोहाली परिसर में “गवर्नेंस समिट 2026: विकसित भारत के लिए समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)” का आयोजन किया गया।
समिट में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा देश में समावेशी और जिम्मेदार AI के उपयोग को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, डिजिटल गवर्नेंस, नवाचार और जनसेवा में तकनीक के प्रभाव पर विचार-विमर्श करना रहा।
विशेषज्ञों ने कहा कि AI स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, प्रशासन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बदलाव का बड़ा माध्यम बन सकता है। इसके साथ ही डेटा सुरक्षा, नैतिकता, पारदर्शिता और डिजिटल समावेशन जैसे मुद्दों पर भी विशेष जोर दिया गया।
समिट में सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने, AI आधारित समाधान को ग्रामीण और वंचित वर्गों तक पहुंचाने तथा भारत को वैश्विक AI नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























