Kaushlendra Pandey /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/विश्व धरोहर स्थल Khajuraho Group of Monuments अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “योग महोत्सव” के तहत खजुराहो में 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री Prataprao Jadhav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि “खजुराहो भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वेलनेस दर्शन के बीच अद्भुत सामंजस्य को दर्शाता है।”
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की जीवनशैली और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम देश और दुनिया के योग प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, “योग महोत्सव” के जरिए पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर जनजागरूकता और सहभागिता बढ़ाई जा रही है। इस आयोजन से भारत की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन और योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
खजुराहो में होने वाले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में योग साधक, पर्यटक, विद्यार्थी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।



























