Kaushlendra Pandey नई दिल्ली।डिफेंस हेडक्वार्टर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (DHTI) ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सहयोग से नई दिल्ली स्थित डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स, अफ्रीका एवेन्यू में बेसिक फूड सेफ्टी (कैटरिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह उद्घाटन प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्विस हेडक्वार्टर और इंटर-सर्विस ऑर्गेनाइजेशन्स के अंतर्गत संचालित विभागीय कैंटीनों के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा स्वच्छता, सैनिटेशन और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ रसोई व्यवस्था, साफ-सफाई के मानकों और सुरक्षित भोजन परोसने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस पहल को रक्षा प्रतिष्ठानों में बेहतर खाद्य गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
























