प्रियंका भारद्वाज /गुवाहाटी।पंचायती राज मंत्रालय द्वारा गुवाहाटी में ‘सेवा से समृद्धि’ विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की। इस अवसर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों और अग्रणी साझा सेवा केंद्रों (CSC) को सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए ग्राम पंचायतों और साझा सेवा केंद्रों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण प्रशासन के बेहतर तालमेल से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि CSC और पंचायतें मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवाओं को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए तकनीक आधारित सेवाओं का विस्तार जरूरी है।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और CSC संचालकों ने भाग लिया तथा ग्रामीण विकास, डिजिटल सेवाओं और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























