Dharmendra Kumar /कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/दुल्हिनबाजार, 6 जून 2026। बैंक के प्रहार अभियान के अंतर्गत शाखा दुल्हिनबाजार द्वारा ग्राम सिंघाड़ा में दूसरा समझौता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पंकज कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कुल 19 ऋण खातों में एकमुश्त समझौता योजना (OTS) के तहत सफलतापूर्वक समझौता किया गया। इस दौरान बैंक को लगभग 6 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी प्राप्त हुई, जिससे वसूली अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक श्री मयंक सिन्हा, शाखा प्रबंधक श्रीमती पल्लवी पांडेय, अधिकारी श्री सुशील कुमार तथा क्षेत्रीय कार्यालय से श्री दीपक कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पंकज कुमार ने ऋणियों को एकमुश्त समझौता योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय रहते समझौता करने से ऋणी अपने बकाया ऋण का समाधान कर सकते हैं तथा बैंक की संभावित कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं। उन्होंने सभी ऋणधारकों से योजना का लाभ उठाकर अपने खातों का शीघ्र निपटान करने की अपील की।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, इस शिविर के माध्यम से वसूली अभियान को नई गति मिली है और ऋण खातों के निपटान की दिशा में सकारात्मक एवं उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। बैंक आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक ऋणियों को योजना से जोड़ने का प्रयास करेगा।




























