Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता Narendra Modi ने की, जिसमें एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान एनडीए नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के 4399 दिन तथा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, वैश्विक कूटनीति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है।
एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठबंधन की एकजुटता और आगामी चुनौतियों का सामना करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। बैठक में सुशासन, विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखकर आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा तथा “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य निर्धारित समय में प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।




























