Kaushlendra Pandey /प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) की भावना को देश के विकास का आधार बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयास भारत की विकास यात्रा को नई गति देंगे तथा “विकसित भारत” के साझा लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सोशल मीडिया पर किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राज्यों के साथ मिलकर भारत के समग्र विकास को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं और यही साझी भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।
बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विकास, सुशासन, बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।




























