सौरभ निगम / नई दिल्ली। शहरी सड़कों को धूलमुक्त, हरित और अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए CSIR-केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA), नई दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता “स्टैंडर्ड फ्रेमवर्क फॉर पेविंग एंड ग्रीनिंग ऑफ अर्बन रोड्स (उत्तर प्रदेश राज्य-एनसीआर क्षेत्र)” परियोजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया।
नई दिल्ली स्थित CSIR-CRRI में आयोजित समारोह में विशेषज्ञों ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहरी सड़कों पर धूल प्रदूषण को कम करना, हरित अवसंरचना को बढ़ावा देना और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सड़क प्रबंधन को बेहतर बनाना है।
परियोजना के तहत सड़कों के लिए मानक डिजाइन तैयार किए जाएंगे, हरित उपायों को बढ़ावा दिया जाएगा, रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (RAMS) लागू किया जाएगा तथा नवीन तकनीकों का उपयोग कर सड़क अवसंरचना को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सुधारने, सड़क धूल नियंत्रण और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























