Kaushlendra Pandey /पटना 12 जून; 2026/ राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य मो0 कारी सोहैब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पटना में महामहिम राज्यपाल महोदय सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन जी से मुलाकात कर बिहार के 208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पदों के सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि राज्य में स्थापित 208 नए डिग्री कॉलेजों में बिहार की द्वितीय राजभाषा उर्दू के शिक्षकों के लिए कोई पद सृजित नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में वे छात्र-छात्राएँ प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि सभी नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पद तत्काल सृजित किए जाएँ तथा उन पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।
साथ ही बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अधीन मदरसों में रिक्त शिक्षकीय पदों को भरने, उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति करने तथा नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू के साथ-साथ फ़ारसी और अरबी शिक्षकों के पद सृजित करने और उर्दू अनुवादक की बहाली की की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव और जेएनयू के छात्र व अंजुमन निदा-ए-अदब, मुज़फ्फरपुर के चेयरमैन असलम रहमानी जी शामिल थे।




























