Kaushlendra Pandey /जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि बिहार आज एक नए आत्मविश्वास, नई सोच और विकास के नए प्रतिमानों के साथ आगे बढ़ रहा है। माननीय नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी सोच ने राज्य को शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। राज्य सरकार द्वारा “7 निश्चय-3” के तहत उठाए जा रहे कदम बिहार के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना, मॉडल स्कूलों का विस्तार, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण, आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप की परिकल्पना तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना जैसे ऐतिहासिक निर्णय बिहार को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। माननीय नीतीश कुमार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही कारण है कि शिक्षा के बेहतर अवसर, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तथा पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का सृजन आज बिहार की नई पहचान बन रहा है। हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए राज्य में हरियाली बढ़ाने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। आज बिहार केवल विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि विकास के परिणाम भी दिखा रहा है। राज्य में बढ़ते निवेश, मजबूत होती आधारभूत संरचना, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में हो रहे विस्तार तथा युवाओं के लिए सृजित हो रहे नए अवसर इस बात के प्रमाण हैं कि बिहार संकल्प से सिद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। माननीय नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार ने सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के जिस मॉडल को स्थापित किया है, वह देश के लिए भी एक प्रेरणा है। नया बिहार आज आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और समावेशी विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह प्रगति राज्य को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।




























