अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा तैयारियों की अमित शाह ने की समीक्षा, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश
विकास सिंह नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने नई दिल्ली में अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, तीर्थयात्रियों की सुविधा तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।
गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), Jammu and Kashmir Police तथा अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ यात्रा मार्ग पर बहुस्तरीय और अभेद्य सुरक्षा घेरा सुनिश्चित करें।
अमित शाह ने कहा कि यात्रा से जुड़े सभी स्थानीय व्यक्तियों और पशुओं का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए तथा उन्हें QR कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएं, ताकि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और यात्रा के दौरान किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।