Kaushlendra Pandey,डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बताया जनसेवा का प्रेरणास्रोत.स्मृति संग्रहालय, पटना में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद का जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए और अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार, कार्यशैली और सेवा भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश के साथ प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्य स्मृति सदैव लोगों को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।



























