Kaushlendra Pandey /पटना।बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन एवं शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल प्रबंधन तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता वाहनों को आज लोक सेवक आवास, पटना से हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों एवं जिलों के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने अभियान को किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे कृषि संबंधी नवीनतम जानकारियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी। अभियान के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया। सरकार का मानना है कि यह महाभियान राज्य में कृषि विकास को नई गति देने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#शारदीयखरीफमहाभियान2026 #सम्राटचौधरी #कृषिविभाग #किसानजागरूकतावाहन #समृद्धबिहार #विकसितभारत #NewBihar #BiharNews #AgricultureNews #कंट्रीइनसाइडन्यूज_एजेंसी




























