Kaushlendra Pandey /प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फ्रांस के नीस (Nice) में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही भारतीय समुदाय अपने वतन से हजारों किलोमीटर दूर रह रहा हो, लेकिन भारत के साथ उनका भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है।
प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों के स्नेह और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय भारत की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के सशक्त प्रतिनिधि हैं। नीस में उनका स्वागत भारतीय समुदाय के भारत के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।
#PMModi #NarendraModi #IndianDiaspora #Nice #France #ModiInFrance #IndianCommunity #ViksitBharat #कंट्रीइनसाइडन्यूज_एजेंसी




























