प्रियंका भारद्वाज :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने ‘मोस्ट व्यूअर्स फॉर ए यूट्यूब लाइव योगा स्ट्रीम’ श्रेणी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित विशेष वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र से कुल 4,35,831 दर्शक जुड़े, जिसके साथ यह कार्यक्रम दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइव योग स्ट्रीम बन गया। यह उपलब्धि योग के प्रति बढ़ती वैश्विक जागरूकता और भारत के नेतृत्व में योग आंदोलन के विस्तार को दर्शाती है।
आयुष मंत्रालय ने इस सफलता को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
मंत्रालय के अनुसार, इस रिकॉर्ड ने वैश्विक स्तर पर योग के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि और भारत की प्राचीन योग परंपरा के व्यापक प्रभाव को एक बार फिर प्रमाणित किया है।
#IDY2026 #YogaForHealthyAgeing #InternationalYogaDay #GuinnessWorldRecord #MinistryOfAyush #Yoga #HealthyAgeing #India #कंट्रीइनसाइडन्यूज_एजेंसी



























