प्रिया सिन्हा /रांची/तमाड़। कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं विधायक Kalpana Soren ने तमाड़ स्थित Maa Dewri Temple में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां देवड़ी के चरणों में शीश नवाकर समस्त झारखंडवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और राज्य की निरंतर खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने मां भगवती के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास तथा नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
झारखंड के प्रमुख शक्ति पीठों में शामिल मां देवड़ी मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां समय-समय पर यहां दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं।




























