Kaushlendra Pandey पटना, 17 जून। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान, पटना में प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तथा गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं 18,000 से अधिक छात्रों को डॉक्टर बनाने का गौरव प्राप्त करने वाले विपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, CM सम्राट चौधरी और विपिन सिंह रहे आकर्षण का केंद्र.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे प्रतिभाशाली युवा ही विकसित भारत और समृद्ध बिहार की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
कार्यक्रम में गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन सिंह की विशेष उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और हजारों छात्रों को चिकित्सा शिक्षा में सफलता दिलाने के प्रयासों की सराहना की गई।
समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।



























