Kaushlendra Pandey (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने उनका अभिनंदन करते हुए भारत-फ्रांस की मित्रता को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रवासी भारतीयों के प्रयासों पर गर्व है, जिन्होंने भारत और फ्रांस के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की प्रगति और वैश्विक स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा।
#PMModi #Paris #IndianDiaspora #IndiaFrance #France #Diplomacy #NarendraModi #CountryInsideNews #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी




























