Kaushlendra Pandey (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी): पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत नदियावाँ में आयोजित प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुखी नीतियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर यह भी कहा गया कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। लक्ष्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन की सुविधाएं उपलब्ध हों।
#फुलवारीशरीफ #पटना #जनकल्याणशिविर #सहयोगसेसमाधान #NDA4Bihar #विकसितभारत #समृद्धबिहार #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी




























