Kaushlendra Pandey / पटना। 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ा था।
सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को उनका सादर नमन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और जनस्वर की शक्ति को सदैव सर्वोपरि रखना ही उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने देशवासियों से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और संविधान की भावना के अनुरूप जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
#संविधानहत्यादिवस #आपातकाल #SamratChoudhary #Bihar #Emergency #IndianDemocracy #ConstitutionMurderDay #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी





























