Kaushlendra Pandey /पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुहर्रम के पावन अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी अन्याय के विरुद्ध सत्य एवं न्याय की विजय का अमर प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत इंसानियत, त्याग, साहस और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी राज्यवासियों से मुहर्रम का पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।




























