सौरभ निगम / नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की महारानी क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात की। क्वीन मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की स्पेशल एडवोकेट फॉर फाइनेंशियल हेल्थ भी हैं और वैश्विक स्तर पर वित्तीय समावेशन की प्रमुख आवाज़ मानी जाती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक के दौरान भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) आधारित क्रांति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल मॉडल वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बना रहा है, जिससे आम नागरिकों के ‘Ease of Living’ में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने डिजिटल वित्तीय समावेशन के अनुभव को दुनिया के साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आधुनिक और सस्ती वित्तीय सेवाएं पहुंच सकें।
हेडलाइन: क्वीन मैक्सिमा से मिले पीएम मोदी, डिजिटल वित्तीय समावेशन और भारत के DPI मॉडल पर हुई अहम चर्चा


























