Priyaka bhardwaj /पत्रकारों के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय संगठन WJAI(Web journalist Association of India) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने बिहार टीम का गठन किया जिसमें News haat के पत्रकार सागर कुमार को प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया।
पत्रकार सागर कुमार ने पूर्व में कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया है और मगध विश्वविद्यालय छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुके हैं।
सागर कुमार एक प्रखर, जुझारू और कर्मठता पूर्वक कार्य करने वाले एक उभरते हुए युवा पत्रकार है जो पूर्व में छात्र नेता भी रहे लेखक भी रहे और अब अपने प्रखर और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच के साथ बिहार सहित देश स्तर तमाम मुद्दों पर अपनी राय खुल कर रखते हैं।
पत्रकार सागर कुमार समाज हित के साथ-साथ छात्रहित और पत्रकारों को होने वाली समस्याओं के बारे में भी आवाज उठाते रहते हैं और इसी भावना को देखते हुए WJAI ने उन्हें अपना प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है।
पत्रकार सागर कुमार ने हाल ही में बंगाल में हुवे चुनाव का बहुत ही कर्तव्यतापूर्वक, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ पत्रकारिता की। और बिना डरे हुए सरकार के खिलाफ कई रिपोर्ट करके वहां की जनता की भी आंखें खोलने भी काम किया।
पूर्व में और कई विधानसभा चुनाव को भी कवर करने का अच्छा खासा अनुभव है और अपने ओजस्वी शब्द उच्चारण, राजनीतिक समझ और जबरदस्त सवाल पूछने की क्षमता,बिना डरे, बिना झुके सरकार से सीधे सवाल करने की हिम्मत के कारण आज पत्रकार सागर कुमार बिहार के युवा पत्रकारों की प्रेरणा स्रोत भी बन रहे है।
WJAI के प्रदेश महासचिव बनने पर सागर कुमार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार आनंद कौशल सहित बिहार के प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि पिक्कू ने बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


























