पटना 29 जून 2026 : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 5 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह राज्य भर में उत्सव के रूप में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए हर जिला में तैयारी समिति की बैठक की जा रही है।
एजाज ने आगे बताया कि 05 जुलाई के पूर्व अर्थात 01 जुलाई 2026 को यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय पटना में आयोजित किया जाएगा। 30 जून से ही राज्य मुख्यालय के परिसर और बाहर में सजावट एवं प्रकाश के साथ सौंदर्यीकरण करके कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 30 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है, जिसका विशेष महत्व है।
इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया है।
जिसमें राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,प्रदेश प्रधान महासचिव विजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, विधान पार्षद कारी मो सोहैब, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती मुकुंद सिंह, प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती उप समिति के सदस्य बनाए गए हैं। जो 01जुलाई के कार्यक्रम की व्यवस्था और तैयारी पर कार्य करेंगे।
एजाज ने आगे बताया कि 01 जुलाई को पटना के राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ, माननीय सांसद पूर्व सांसद, माननीय विधायक, पूर्व विधायक, माननीय विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, गत लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला के प्रधान महासचिव, पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष , जिला के अध्यक्ष,सहित अन्य गणमान्य नेता गण उपस्थित रहेंगे।





























