Kaushlendra Pandey : – जिला क़े प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा आज अपने एक दिन क़े दौरे पर गोपालगंज पहुंचे जहाँ हथुआ प्रखंड क़े कई पंचायत मे लगे सहयोग शिविर का अवलोकन कर लोगो की समस्याओ को सुना जिसके बाद जिला सभागार मे जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभाग क़े अधिकारियो क़े साथ एक समीक्षात्मक बैठक कर सभी विभाग क़े अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहाँ की काम क़े प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी जनता की समस्या का निराकरण हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है वहीं जिला में एनआईए की छापामारी पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा की यह मामला हमारे संज्ञान में आया है इस पर डी एम और एसपी को सख्त निर्देश देते हुए मामले की जांच का आदेश दिया गया है.



























