Kaushlendra Pandey /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान प्रस्तुत की गई शानदार कथक प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेलबर्न में भारतीय समुदाय के स्वागत के दौरान एक शानदार कथक प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य अब पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय हो रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने इस अवसर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बताते हुए कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है और दुनियाभर में लोगों को आकर्षित कर रही है।



























