पटना | कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ ने बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में मुन्दर साह फाउंडेशन द्वारा आयोजित पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद (पूर्व राज्यपाल, सिक्किम एवं मेघालय) के 89वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में भाग लिया।पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अनिल सुलभ की गरिमामयी उपस्थिति रही.
इस अवसर पर अनिल सुलभ ने गंगा प्रसाद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, समाजहित और जनकल्याण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गंगा प्रसाद का जीवन सार्वजनिक सेवा, सादगी और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी गंगा प्रसाद के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उन्हें जनसेवा का प्रेरणास्रोत बताया।
अनिल सुलभ ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि गंगा प्रसाद सदैव स्वस्थ रहें और समाज एवं राष्ट्र के लिए उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।























