पटना, 14 जुलाई 2026/ जद(यू) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड अंतर्गत केसोपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पुराने साथी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार की दिवंगत धर्मपत्नी एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय लालती देवी के बरखी कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी, उनका ढांढस बंधाया तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ प्रेम मुखिया भी उपस्थित रहे।



























