पटना, 16 जुलाई 2026/जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार के जनता दरबार से लेकर सम्राट चैधरी के सहयोग शिविर तक एनडीए ने हमेशा यह साबित किया है कि जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य है। यह भारतीय राजनीति में जनसेवा और जवाबदेह शासन की एक अनूठी मिसाल है क्यूँकि यह आम जनता को मुख्यमंत्री से सीधे जोड़ने की व्यवस्था है। जिस प्रभावी तरीके से इस कार्यक्रम का संचालन हो रहा और शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा वह बेहद प्रशंसनीय है। बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-केंद्रित पहल से सरकार और आम जनता के बीच जिस तरह सीधा संवाद हो रहा उससे न केवल जनविश्वास बढ़ रहा बल्कि सुशासन को भी मजबूती मिल रही है।


























