“स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा” – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
kaushlendra Pandey / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय भरत तिवारी के परिजनों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि “स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा।”
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई यह तस्वीर और संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सरकार की ओर से इसे पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश माना जा रहा है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी