राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रतिनिधियों से किया संवाद
kaushlendra Pandey / नई दिल्ली। राष्ट्रपति Droupadi Murmu और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख प्रतिनिधियों मांझी-चलाकी तथा बस्तर पंडुम के विजेताओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत की सराहना की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित संभाग बनने की दिशा में अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
अमित शाह ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास और सांस्कृतिक विरासत साथ-साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर और बेहतर होगा।
कार्यक्रम के दौरान बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के प्रतिनिधियों और बस्तर पंडुम के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और क्षेत्र के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया।