युवा जदयू की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
kaushlendra Pandey / पटना स्थित जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को युवा जनता दल (यू) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता युवा जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में युवा जदयू को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर पार्टी के भविष्य और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में माननीय मंत्री श्री निशांत जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, माननीय मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान जी, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा जी, मुख्यालय प्रभारी श्री शंभू कुशवाहा जी तथा मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आम लोगों के बीच मजबूती से रखने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए लगातार संवाद, सक्रियता और जमीनी स्तर पर कार्य करना आवश्यक है।
बैठक में मौजूद युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी