बीसीए विभाग के सत्र 2023-26 के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ,तकनीकी तक्षता के साथ नैतिकता और मानवीय संवेदना भी जरूरी है-प्रो. श्यामल
kaushlendra Pandey / मुजफ्फरपुर । रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के बीसीए विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र – छात्राओं द्वारा बी.सी.ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
विभाग के समन्वयक डॉ. धीरज कुमार ने प्राचार्य सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने छात्र – छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि यह अवसर आप सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । औपचारिक रूप से आपकी उपाधि पूर्ण हो रही है लेकिन जीवन में प्रतिदिन कुछ नया सीखते रहना है । उन्होंने छात्र – छात्राओं को कहा कि तकनीक बहुत तेजी से बदल रहा है इसलिए लर्न, अनलर्न और रिलर्न को अपने जीवन का मंत्र बनाइए। बी सी ए का अध्ययन आपलोगों को केवल कम्प्यूटर चलाना नही सिखाता बल्कि आपको बदलती हुई डिजिटल दुनिया को समझने और उसमें अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है।तकनीकी दक्षता के साथ नैतिकता और मानवीय संवेदना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन जीवन की सफलता की दो मूलभूत सीढ़ियाँ हैं । प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन दोनों गुण चरित्र निर्माण करते हैं । बिना कर्तव्यनिष्ठा के ज्ञान अधूरा है और बिना अनुशासन के मेहनत व्यर्थ है । इसलिए डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में आप जहां भी कार्य करें,अनुशासित रहकर ही राष्ट्र और समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनी रंजन ने कहा कि छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सत्य, मेहनत और अनुशासन को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाओ । अपने माता-पिता और गुरु का हमेशा सम्मान करें जीवन में हर सफलता आपके कदम चूमेगी ।
इस अवसर पर बीसीए विभाग के सभी छात्र – छात्राएं, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
डॉ. संदीप कुमार सिंह मीडिया प्रभारी रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर ।