पटना में माँ मोटर्स ई-रिक्शा के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ
आशीष कुमार /पटना। जेएसए ग्रुप के वेंचर माँ मोटर्स ई-रिक्शा के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ राजधानी पटना के आलमगंज स्थित पिलर नंबर-8 के पास किया गया। शोरूम का उद्घाटन माँ मोटर्स के निदेशक सौरव कुमार एवं सेल्स मैनेजर अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। माँ मोटर्स की यह पटना में तीसरी शाखा है। नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिक्री के बाद बेहतर सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर माँ मोटर्स के निदेशक सौरव कुमार ने कहा कि पटना में तीसरी शाखा की शुरुआत कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा आज रोजगार और सुगम परिवहन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। माँ मोटर्स का उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद, मजबूत और किफायती ई-रिक्शा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कंपनी अपने नेटवर्क और सेवाओं का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि यहां फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है। 25000 देकर ग्राहक यहां से फाइनेंस पर ई-रिक्शा ले जा सकते हैं।
वहीं, सेल्स मैनेजर अविनाश कुमार ने कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को ई-रिक्शा के विभिन्न मॉडल और उनकी खूबियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को खरीदारी के साथ बेहतर मार्गदर्शन और बिक्री के बाद की सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आलमगंज क्षेत्र में नई शाखा को ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा। शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को ई-रिक्शा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। नई शाखा के शुभारंभ के साथ कंपनी ने पटना में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।