सम्राट चौधरी ने गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज के स्थल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश
kaushlendra Pandey / गोपालगंज। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज के थावे प्रखंड अंतर्गत चनावे ग्राम में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने 25 एकड़ 20 डिसमिल भूमि पर प्रस्तावित परियोजना की तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग और भूमि की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण से गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को जिले से बाहर जाने की जरूरत भी कम होगी।
सरकार का लक्ष्य इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी
#सम्राटचौधरी #गोपालगंज #मेडिकलकॉलेज #स्वास्थ्यसेवा #समृद्धबिहार #विकसित_भारत #Gopalganj #MedicalCollege #Healthcare