ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व, पुलिस बल, रॉची द्वारा दिनांक 15/08/2026 को 80वॉ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया
विकास कुमार सिंह,सब एडिटर /ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, सेम्बो रॉची परिसर में, देश का 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। झारखण्ड सेक्टर, केरिपुबल के महानिरीक्षक, श्री साकेत कुमार सिंह, भा.पु.से. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। श्री सुनील कुमार उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, रॉची के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया। महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर द्वारा क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाया गया एवं ध्वजारोहण किया गया। उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड सेक्टर मुख्यालय, ग्रुप केन्द्र रॉची, रेंज कार्यालय रॉची, संयुक्त अस्पताल रॉची, 6 बेतार वाहिनी, ए.डब्ल्यू.एस-8 एवं सी/244 वाहिनी के समस्त अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित हुए। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उनके भाषण में भारतीय स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस वर्ष के स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 26 अधिकारियों व कार्मिकों को शौर्य एवं वीरता पदक से सम्मानित किया गया तथा 63 अधिकारियों व कार्मिकों को उनके विशिष्ट व सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से अलंकृत किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी मेडल विजेता अधिकारियों व कार्मिकों के नाम मुख्य अतिथि द्वारा पढ़ा गया तथा उनसे प्रेरणा लेते हुए कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/जवानों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया और क्वार्टर गार्ड पर उपस्थित सभी अधिकारियों/जवानों को मिठाई वितरण किया गया है। झण्डोत्तोलन के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर के द्वारा शहीद श्री प्रमोद कुमार, कमाण्डेंट 49 वाहिनी के शहादत दिवस पर कैंप परिसर के शहीद स्थल पर स्थापित उनकी मूर्ती पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी उक्त शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद श्री प्रमोद कुमार, कमाण्डेंट दिनांक 15/08/2016 को आतंकवादी हमले में जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गये थे। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती नेहा त्रिपाठी एवं बच्चे मैजूद रहे। श्री सुनील कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र रॉची के द्वारा कैम्प परिसर अवस्थित मॉन्टेसरी स्कूल में स्वंतत्रता दिवस अवसर पर झण्डोत्तोलन किया गया। केरिपुबल के स्वर्णिम परंपरा के अनुसार सभी अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा राजपत्रित अधिकारियों को “At Home” कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड सेक्टर मुख्यालय, ग्रुप केन्द्र रॉची, रेंज कार्यालय रॉची, संयुक्त अस्पताल रॉची, 6 बेतार वाहिनी, ए.डब्ल्यू.एस-8 एवं सी/244 वाहिनी के समस्त अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारी सम्मिलित हुए।