फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का सफल आयोजन
विकास कुमार सिंह /सब एडिटर /राँची, 16 अगस्त 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), खेल प्रशिक्षण केन्द्र (STC) राँची, मोहराबादी, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सहयोग से किया गया, जिसमें 300+ से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार, उप महानिरीक्षक, केरिपुबल, रॉची रहे। इस अवसर पर श्री जगन टोपनो, सीनियर हॉकी कोच, SAI STC राँची द्वारा मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार, उप महानिरीक्षक, केरिपुबल, रॉची को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित साइकिलिंग, शारीरिक व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर SAI के खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने भी सक्रिय रूप से साइकिलिंग में भाग लिया। प्रतिभागियों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। इस ग्रुप केन्द्र द्वारा समय-समय पर साइकिलिंग रैली, रन-फॉर इंण्डिया, शारीरिक व्यायाम, योग जैसी गतिविधियों के माध्यम से जवानों एवं आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वस्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से “फिटनेस फॉर ऑल” का संदेश दिया गया तथा साइकिलिंग को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वस्थ जीवनशैली के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री कमलेश टिवाना, मुख्य कोच, एथलेटिक्स, श्री जगन टोपनो, सीनियर कोच, हॉकी, श्री श्याम बिहारी यादव, कोच फुटबॉल, श्री सोमेंद्र, कोच तीरंदाजी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, स्टाफ, रेजिडेंशियल एथलीट (लड़के और लड़कियॉ) एवं जवान सम्मिलत हुए।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में हुआ।