तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी
Kaushlendra Pandey +पटना 1 सितंबर 2026 /राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पटना हाई कोर्ट के समीप हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी कर सुबा बिहार और मूल्क की तरक्की, एकता और अमन शांति के लिए दुआ की।
इन्होंने कहा कि हमारे पिता जी का इस मजार से काफी लगाव था और वह हमेशा उर्स के मौके पर यहां चादरपोशी किया करते थे। मैं भी उनके नक्शे कदम पर चलकर यहां आया हूं और बाबा के मजार पर चादरपोशी कर सुकून महसूस कर रहा हूं क्योंकि ये बड़े-बड़े पैदल बुजुर्ग रहे हैं और इनके आस्ताने पर जो भी आता है वह खाली नहीं जाता।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य श्री संजय यादव,पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद, महताब आलम,मोहिबुल हसन हीरा,बबलू कलाल, मो शाहजाद, मो अजमल, बेलाल खान, तनवीर अंसारी, भाई आरिफ, शैलेश कुमार यादव, मो सैफ,बिन्दन यादव, प्रमोद राम, मो फिरोज खान, छोटे खान मो फारूक सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदत मंद शामिल थे।