पटना में अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब और ADF की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
पटना। बिहार में दवाओं की गुणवत्ता जांच और स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में आज पटना में अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग लैब और एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी (ADF) की स्थापना को लेकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रस्तावित ADF की स्थापना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें आवश्यक आधारभूत संरचना, अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन, प्रयोगशाला की क्षमता, बजट, संचालन व्यवस्था तथा भविष्य की जरूरतों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
समीक्षा बैठक का उद्देश्य बिहार में दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक एवं प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है, ताकि अत्याधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक संसाधनों के माध्यम से औषधियों की गुणवत्ता का परीक्षण अधिक बेहतर तरीके से किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से राज्य में ड्रग क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम को मजबूती मिलने के साथ-साथ आधुनिक जांच सुविधाओं के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी