भारत मंडपम में BRICS नेताओं का भव्य स्वागत, 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बिजनेस फोरम में जुटे वैश्विक नेता
Kaushlendra pandey / नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के तहत BRICS बिजनेस फोरम का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर BRICS देशों के प्रमुख नेता भारत मंडपम पहुंचे।
BRICS नेताओं के भारत मंडपम पहुंचने का यह क्षण भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और BRICS के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन को वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती देने और BRICS देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #BRICS #BharatMandapam #NewDelhi #CountryInsideNewsAgency