भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती, PM मोदी ने राष्ट्रपति मार्कोस से की मुलाकात
Kaushlendra pandey /नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष जताया और संबंधों को और व्यापक एवं मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार और जन-जन के संबंधों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात BRICS 2026 के दौरान भारत की सक्रिय कूटनीतिक भूमिका और फिलीपींस के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करती है।
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #NarendraModi #Philippines #FerdinandMarcosJr #IndiaPhilippines #Diplomacy #NewDelhi #CountryInsideNewsAgency