पीएम मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से की अहम मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई व्यापक चर्चा
Kaushlendra pandey / नई दिल्ली में आयोजित #BRICS2026 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कजाकिस्तान संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
बैठक में राजनीतिक संबंधों, व्यापार, रक्षा एवं सुरक्षा, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, उभरती प्रौद्योगिकी, क्रिएटिव इकोनॉमी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी दोनों नेताओं ने अपने विचार साझा किए।
भारत की मेजबानी में हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात वैश्विक मंच पर भारत-कजाकिस्तान संबंधों की बढ़ती अहमियत को रेखांकित करती है।
#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship #NarendraModi #PMModi #Kazakhstan #Tokayev #IndiaKazakhstan #BRICS #NewDelhi #CountryInsideNewsAgency