मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और गोल संस्थान के फाउंडर विपिन सिंह ने उठाया नशामुक्त बिहार का संकल्प, आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ
Kaushlendra pandey / नशा मुक्त बिहार अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर
पटना में “Nasha Mukt Bihar – Better Bihar, Growing Bihar” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। संकल्प सभागार, लोकसेवक आवास में अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता, सामूहिक भागीदारी और निरंतर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। गुल संस्थान के निदेशक एवं फाउंडर विपिन कुमार सिंह सहित शाहिद, अरुणोदय और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य बिहार के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना है। इसके तहत जागरूकता अभियान, युवाओं की भागीदारी और नशे के खिलाफ सामाजिक स्तर पर सकारात्मक माहौल तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आयोजकों का मानना है कि केवल सरकारी प्रयासों से नशे की समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
वेबसाइट के माध्यम से अभियान की गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों और नशामुक्त बिहार के संकल्प से जुड़ी जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।
संदेश साफ है—नशे से दूरी, युवाओं की मजबूती और बेहतर एवं विकसित बिहार की दिशा में सामूहिक कदम।
पटना से कंट्री इनसाइड समाचार एजेंसी की रिपोर्ट।
#NashaMuktBihar #BetterBihar #GrowingBihar #DrugFreeBihar #SayNoToDrugs #YouthForChange #Bihar #NashaMuktBiharCampaign #कंट्रीइनसाइडNewsAgency