पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का सफल आयोजन टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में
Kaushlendra pandey /पटना, 16 सितंबर 2026/
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक चिंतन, धैर्य एवं निर्णय लेने की क्षमता के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल के मध्य संतुलन स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश कुमार, स्पोर्ट्स इंचार्ज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना ने विश्वविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत डॉ. सुशोभन पलाधी, स्पोर्ट्स इंचार्ज, टी.पी.एस. कॉलेज, पटना ने किया। उन्होंने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रो. श्यामल किशोर, प्रधानाचार्य, रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर; प्रो. मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, एस.जी.जी.एस. कॉलेज, पटना सिटी; तथा प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेस, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के संचालन में मुख्य निर्णायक (Chief Arbiter) श्री राकेश रंजन तथा निर्णायकगण (Arbiters) श्री राजेश रंजन, श्री सुधीर कुमार मिश्रा एवं श्री बी.एम.पी. वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खेल प्रभारी एवं पी.टी.आई. भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. के.बी. पद्मदेव (स्पोर्ट्स इंचार्ज) एवं श्री नन्हक कुमार (पी.टी.आई.), कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना; श्री शैलेश कुमार सिंह (स्पोर्ट्स इंचार्ज) एवं श्री उत्तम कुमार (पी.टी.आई.), ए.एन. कॉलेज, पटना; डॉ. अवेंद्र पासवान (स्पोर्ट्स इंचार्ज, एस.एम.डी. कॉलेज, पुनपुन); डॉ. शांता झा (स्पोर्ट्स इंचार्ज, जे.डी. विमेन्स कॉलेज, पटना); श्री कारु रजक (ए.एन.एस. कॉलेज, बाढ़); श्री सुनील कुमार (एस.जी.जी.एस. कॉलेज, पटना सिटी); डॉ. पूनम कुमारी (स्पोर्ट्स इंचार्ज) एवं डॉ. अमल कुमार (आर.पी.एम. कॉलेज, पटना सिटी); डॉ. सूर्य नारायण प्रसाद (स्पोर्ट्स इंचार्ज) एवं श्री सज्जन कुमार (पी.टी.आई.), आर.एल.एस.वाई. कॉलेज, बख्तियारपुर; तथा सुश्री नीलम कुमारी (पी.टी.आई., श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्रो. रूपम (आईक्यूएसी समन्वयक), प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. नवेंदु शेखर, डॉ. शशिभूषण चौधरी, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, डॉ. नूपुर, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सोनू प्रताप चौधरी, डॉ. शशि शेखर सिंह, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. ओंकार पासवान, डॉ. अंकित तिवारी तथा शोधार्थी शिवम पराशर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अवनीत भूषण (स्पोर्ट्स असिस्टेंट), डॉ. चंदन कुमार, नीरज कुमार तथा चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों रवि कुमार, राजेश कुमार एवं रंजन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। परिणाम निम्नलिखित रहे—
पुरुष वर्ग
विजेता: देवाशीष सिंह, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, पटना
उपविजेता: राणा अपूर्व, ए.एन. कॉलेज, पटना
महिला वर्ग
विजेता: अदिति सिंह, बी.डी. कॉलेज, पटना
उपविजेता: कीर्ति मिश्रा, बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, पटना
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।