श्रम का सम्मान, हुनर को पहचान; स्वदेशी से स्वावलंबन की नई उड़ान
सौरभ निगम /लखनऊ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत आयोजित ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और विभिन्न संस्थाओं के बीच हुए समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों के हुनर को प्रोत्साहन देने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया।