जिंदल स्टील अंगुल में विश्वकर्मा पूजा एवं ‘जिंदल विश्वकर्मा सम्मान’ समारोह में श्रमिकों के योगदान को किया गया नमन
Kaushlendra pandey / अंगुल। जिंदल स्टील, अंगुल में आज विश्वकर्मा पूजा एवं ‘जिंदल विश्वकर्मा सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टील उत्पादन से जुड़े कर्मचारियों के कौशल, सुरक्षा के प्रति सजगता और समर्पण की सराहना की गई।
समारोह में कहा गया कि स्टील निर्माण आसान कार्य नहीं है। भट्ठियों की तेज गर्मी और मशीनों के शोर के बीच लगातार काम करने वाले कर्मचारियों के हाथ ही संस्थान की वास्तविक ताकत हैं। उनके कौशल, सुरक्षा चेतना और मेहनत के बल पर जिंदल स्टील की कार्यप्रणाली मजबूत होती है।
समारोह के दौरान सम्मानित किए गए सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई तथा देशभर में विश्वकर्मा जयंती मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।
#VishwakarmaPuja #VishwakarmaJayanti #JindalSteel #Angul #JindalVishwakarmaSamman #SteelIndustry #Workers #Skill #Safety #OdishaNews