राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव का 64 वां जन्मदिन राजद कार्यालय के बोर्ड रूम में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया
Kaushlendra pandey /पटना 18 सितम्बर 2026 : राष्ट्रीय जनता दल के के राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला प्रसाद यादव का 64 वां जन्मदिन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के बोर्ड रूम में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश राजद के नेता शक्ति सिंह यादव ,प्रो रामानुज प्रसाद, एजाज अहमद, चितरंजन गगन,सुदय यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, श्री राजेश पाल, प्रमोद कुमार राम, अभिषेक कुमार सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, देवकिशुन ठाकुर,कुमर राय,श्रीमती अनीता भारती, जेम्स कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी,रीना चौधरी, गणेश कुमार यादव, विक्रांत राय, शिवेंद्र कुमार तांती, बिन्दन यादव, ई अर्चना यादव, मिंकु यादव,मनीष कुमार, ओमप्रकाश पासवान,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेताओं की उपस्थिति में केक काट कर 64 वां जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि भोला जी का जन्मदिन का केक काटने से पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल एवं वरिष्ठ नेताओं ने शाल एवं बुके देकर उनका सम्मान किया उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित अन्य नेताओं ने भोला जी उनके जन्मदिन पर बधाई दी ।
भोला यादव ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा की मजबूती के लिए लालू जी के विचार तेजस्वी जी के कार्यों के साथ पार्टी के नीतियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का काम करुंगा। और सभी के प्रेम और स्नेह और सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।